फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अधिवक्ता कल्याण को लेकर वर्षों से लंबित मांगे पूरी न होने पर बार एसोसिएशन ने सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। सोमवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सजवाण के नेतृत्व में समस्त सदस्य उपजिलाधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी कर उपजिलाधिकारी प्रेमलाल के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

राजेंद्र सजवाण ने कहा कि बार काउंसिल विगत लंबे समय से अधिवक्ता कल्याण के लिए केंद्र सरकार से मांग कर रही है। इसके अंतर्गत समस्त वकीलों के लिए अधिवक्ता संघ के लिए भवन, बैठने की व्यवस्था, लाइब्रेरी, शौचालय, जरूरतमंद वकीलों को दस हजार रुपये प्रतिमाह, जीवन बीमा, मुफ्त चिकित्सा, असामयिक मृत्यु पर 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग हो रही है। इस अवसर पर ओमप्रकाश चौधरी, विजेंद्र कोठियाल, विशाल अग्रवाल, राज कौशिक, राकेश पारछा, राघवेंद्र भटनागर, जयसिंह रावत, अनिल सिंह, मुकेश शर्मा, दीपक लोहानी, अजय ठाकुर, पवन शर्मा, ऋतु भट्ट, फरजाना, सुनिता सिंह, बबीता अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed