चाचा ने शादी में भतीजी को दी ऐसी विदाई, देखते रह गया गांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार में बीरोंखाल के बंगार गांव निवासी दुल्हन दीपा की विदाई में जब गांव में हेलीकॉप्टर उतरा तो विदाई देखने के लिए आसपास के गांवों से भीड़ उमड़ पड़ी।
चाचा ने अपनी इकलौती भतीजी की शादी को यादगार बनाने के लिए वायदे के अनुरूप उसकी विदाई के लिए हेलीकॉप्टर किराए पर मंगवाया। दुल्हन बनी भतीजी हेलीकाप्टर में बैठकर देहरादून अपने ससुराल के लिए उड़ी।
बीरोंखाल ब्लाक के ग्राम बंगार निवासी बृजभषण बौड़ाई ने बचपन में अपनी भतीजी दीपा से उसके विवाह को यादगार बनाने का वायदा किया था।
दूल्हा-दुल्हन को लेने खेत में पहुंचा हेलीकॉप्टर
बृजमोहन बौड़ाई की बेटी दीपा का विवाह देहरादून के कारगी गांव निवासी प्रदीप के साथ तय हुआ। 26 अप्रैल को बारात बस से बंगार गांव पहुंची। पूरा विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।
जब विदाई का मौका आया तो दुल्हन के घर के बाहर खेत में दूल्हा-दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर पहुंच गया। हेलीकॉप्टर देखते ही आसपास के गांवों के लोग भी विदाई देखने उमड़ पड़े। चाचा ने दीपा को खुशी से हेलीकॉप्टर में विदा किया।
दुल्हन के चाचा बृजभूषण ने बताया कि उनके परिवार में एक ही बेटी है, इकलौती बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने देहरादून से पौने दो लाख रुपये में हेलीकॉप्टर बुक करवाया था।