फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rare creatures found in pithoragarh

पिथौरागढ़ में दिखा दुर्लभ हिमालयन वेजल और पाइका

Tue, 19 Apr 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 19 Apr 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
Rare creatures found in pithoragarh
दुर्लभ जीव

जैव विविधता के अध्ययन के लिए पिथौरागढ़ में खलियाटॉप की बुग्यालों की टोह ले रहे मोनाल संस्था के सदस्यों को हिमालय वेजल और पाइका के दर्शन हो गए।

विज्ञापन


यह दोनों जीव हिमालयी क्षेत्र में बेहद दुर्लभ हैं जो कभी-कभार ही नजर आते हैं। हिमालय वेजल के बारे में बताया गया है कि यह बहुत तेज भागता है। एक स्थान पर ज्यादा देर तक नहीं रुकता। मोनाल संस्था के अध्यक्ष बृजेश धर्मशक्तू और सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि खलियाटॉप में हिमालयन वेजल के मिलने से साबित होता है कि यह इलाका शिकारियों से सुरक्षित है।
विज्ञापन


हिमालय वेजल के बारे में कहा गया है कि यह अपने से छोटे आकार के जीवों को मार खाता है। पाइका इसका सबसे पसंदीदा जीव है। आकार में छोटा होने के कारण हिमालय वेजल को चील और उल्लू जैसे पक्षियों से गंभीर खतरा रहता है। हिमालयन वेजल उदविलाव जैसा दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खलियाटॉप में दूसरा दुर्लभ जीव पाइका देखा गया। यह बिना पूंछ वाला खरगोश जैसा दिखता है। पायका बुग्यालों के आसपास चट्टानों में घर बनाता है। वह घास, पत्तियों, बुग्यालों में मिलने वाले बीजों से पेट भरता है। खूबसूरत किस्म के इस जीव को खतरे बहुत ज्यादा हैं। हिमालयन वेजल तो पाइका के पीछे पड़ा रहता है।

मोनाल की टीम ने इन जीवों के स्वभाव, खानपान पर गहन अध्ययन किया है। साथ ही इनके मिलने के स्थानों की जानकारी जुटाई है। इसकी पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी ताकि इनके संरक्षण के लिए कदम उठाए जा सकें।

खलियाटॉप में इस समय खिलता है सफेद बुरांश
निचली घाटी वाले इलाकों में मिलने वाले बुरांश के फूल का रंग लाल एवं सुर्ख होता है, लेकिन खलियाटॉप के जंगलों में सफेद बुरांश पाया जाता है। यह बुरांश अप्रैल के दूसरे सप्ताह से खिलने लगता है। जानकारों का कहना है कि सफेद बुरांश में लाल बुरांश से भी ज्यादा गुणकारी तत्व होते हैं।


आयुर्वेद एमडी डा. नवीन जोशी ने बताया कि लाल बुरांश हृदय रोग में बेहद कारगर होता है। कम मात्रा में और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने के कारण इसके जूस को बनाने का प्रयास लोग नहीं करते। सफेद बुरांश का पौधा लाल बुरांश की तरह ही होता है, लेकिन उसमें फूल सफेद आते हैं।

मोनाल संस्था करेगी लोगों को जागरूक
मोनाल संस्था के अध्यक्ष बृजेश धर्मशक्तू और सचिव सुरेंद्र पंवार ने कहा कि उनकी संस्था वन्यजीवों और वनस्पतियों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करेगी। जीवों, पक्षियों के प्रति लोगों का संवेदनशील रहना जरूरी है। तभी हिमालयी क्षेत्रों में इनको बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed