फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   rape in Disabled teenager.

62 साल के बुजुर्ग ने किया विकलांग किशोरी का रेप

Fri, 22 Apr 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग 
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग  Updated Fri, 22 Apr 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
 rape in Disabled teenager.
दुष्कर्म - फोटो : demo pic

अगस्त्यमुनि ब्लाक के एक गांव में 62 वर्षीय व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर एक विकलांग किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


कोर्ट में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। पीड़ित के पिता ने अगस्त्यमुनि थाना में तहरीर दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि बीते 18 अप्रैल को उनकी 17 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी, जो शरीर से कुछ विकलांग है। 
विज्ञापन


मेडिकल में हुई रेप की पुष्टि 
घर के अन्य सदस्य अपने कार्यो पर गए हुए थे। इस दौरान खेतों की चौकीदारी का कार्य करने वाला कोटीसेम निवासी मोहन सिंह (62), घर के अंदर घुस गया और उसने, विकलांग बेटी के साथ रेप किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के घर पहुंचने पर पीड़ित ने उन्हें आपबीती सुनाई। इधर, थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने दर्ज तहरीर के आधार पर प्राथमिकता के तौर पर किशोरी का मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई। 

पोक्सो एक्ट 3/4 के तहत हुआ मुकदमा दर्ज
इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो एक्ट 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज और दबिश देकर उसे गांव से कुछ दूर जंगल से गिरफ्तार किया गया।

बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को रिमांड पर पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि किशोरी शारीरिक रूप से कुछ असक्षम है, जिस कारण वह घर पर ही रहती है। 


घटना के रोज भी वह घर में अकेली थी। इस दौरान पीछे की तरफ से आरोपी ने घर के कमरे में घुसकर घटना को अंजामा दिया। आरोपी कुछ समय से गांव में खेतीबाड़ी की चौकीदारी का कार्य कर रहा था। बताया कि, मामले की जांच एसआई महेश सिंह रावत को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed