फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ramdev praises narendra modi criticise manmohan singh

बाबा रामदेव ने मोदी को सराहा, कांग्रेस को कोसा

Fri, 26 Apr 2013 02:55 PM IST
हरिद्वार/इंटरनेट डेस्क
हरिद्वार/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 26 Apr 2013 02:55 PM IST
विज्ञापन
ramdev praises narendra modi criticise manmohan singh

हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर मनमोहन सरकार पर हमला बोला है।

विज्ञापन


रामदेव ने कहा कि यूपीए सरकार की कमजोर नीति की वजह से पाकिस्तान हमें आंख दिखा रहा है और चीन हमारी सीमा में घुसपैठ कर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी भी करोड़ों रुपये का काला धन विदेशी बैंकों में जमा है और सरकार कुछ नहीं कर रही है।

नरेंद्र मोदी की प्रशंसा
रामदेव ने नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री अपनी बदौलत करोड़ों लोगों का प्यार पा रहे हैं।

राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि मोदी किसी बड़े राजनीतिक परिवार से नहीं जुड़े हैं। मोदी अपनी क्षमता से आगे बढ़ रहे हैं।

इससे पहले नरेंद्र मोदी ने बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में आचार्यकुलम नामक शैक्षिक संस्थान का उद्घाटन किया।

दिग्गज संतों का आगमन

बाबा रामदेव के बु़लावे पर देश के कई दिग्गज संत पतंजलि आए हैं। इन संतों में मोरारी बापू, विश्वेश्तीर्थ, जगद्गुरु कृपालु महाराज, रमेश भाई ओझा, संत विजय कौशल, गुरु मां, बाबा कल्याण दास, योगी आदित्यनाथ, आचार्य बलदेव, गोविंद गिरि आदि प्रमुख हैं। देश के सभी राज्यों से बाबा के हजारों स्वाभिमान कार्यकर्ता भी इसमें शिरकत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed