JEE main ऑनलाइनः इन 10 सक्सेस मंत्रा से मिलेगी डर के आगे जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई मेन ऑफलाइन परीक्षा तीन अप्रैल और ऑनलाइन परीक्षा नौ एवं 10 अप्रैल को आयोजित होने जा रही है। ये सक्सेस टिप्स आपको आसानी से सफलता दिला सकते हैं।
ऑनलाइन परीक्षा में ऑफलाइन के मुकाबले ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता है, लेकिन यह परीक्षा सुविधाजनक होती है।
अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा के मुताबिक कुछ तरीके हो सकते हैं परीक्षा में कारगर...
- ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए कंप्यूटर की हल्की-फुल्की जानकारी पर्याप्त है।
- अगर ऑनलाइन जेईई मेंस परीक्षा दे रहे हैं तो सवाल हल करने की गति के प्रति गंभीर रहें। रफ कार्य करने के बाद ही सही
उत्तर को क्लिक करें।
- किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत आने पर तुरंत अपने परीक्षा कक्षा निरीक्षक को इस बारे में अवगत कराएं। सीबीएसई
की ओर से मौके पर तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौजूद मिलेगी।
- यदि किसी वजह से कुछ देर सर्वर डाउन हो जाता है तो ऐसे छात्रों को सीबीएसई की ओर से पूरे तीन घंटे का वक्त दिया
जाएगा। इसलिए सर्वर की समस्या से न घबराएं।
- जब प्रश्नपत्र मिल जाए तो उसे पहले पढ़ें। इसके बाद अपने तीन घंटे के ऑनलाइन समय को अलग-अलग हिस्सों में बांट लें।
सवाल का जवाब पूर्ण करने के बाद उसे चेक कर लें।
ये हैं बचे हुए 5 सस्सेस मंत्रा
- ऑनलाइन पैटर्न में एक सुविधा यह भी है कि यदि आपने गलत जवाब पर क्लिक कर दिया है तो आप उसमें बदलाव कर
सकते हैं।
- प्रश्नपत्र को पढ़ने के बाद अगर इसका हल मुश्किल लग रहा है तो घबराएं नहीं।
- जितना आप जानते हैं, उसे ठीक से हल करने का प्रयास करें।
- ऑनलाइन परीक्षा दो स्लॉट में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो
बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
- ऑनलाइन परीक्षा में एक बार गलत जवाब भरने के बाद भी उसमें सुधार करने का मौका होता है। आपने कितने सवाल हल
किए, इसकी जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आती रहेगी।