{"_id":"56fcc6e24f1c1b407bf0099b","slug":"public-will-face-many-change-in-new-financial-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से होंगे बड़े बदलाव, आज निपटा लें ये जरूरी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से होंगे बड़े बदलाव, आज निपटा लें ये जरूरी काम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
रुपया
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल से कई चीजों में बदलाव हो जाएगा। ऐसे में आपको 31 मार्च से पहले इन्हें जरूर पूरा करा लें नहीं तो आगे चलकर दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
मसलन यदि आप पेंशनधारक हैं तो अपने खाते को आधार से लिंक करा लें। इसी तरह से अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण करा लें साथ में उसे आधार से भी लिंक करा लें। इसी तरह यदि गैस कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो उसे भी 31 मार्च से पहले आधार से लिंक करा लें।
विज्ञापन
पेंशन खाता कराएं आधार लिंक
यदि आप समाज कल्याण विभाग से वृद्धा या विकलांग पेंशन ले रहे हैं तो 31 मार्च तक आधार कार्ड लिंक करा लें नहीं तो आपकी पेंशन बंद हो सकती हैं। केंद्र से मिले दिशा निर्देशों के बाद इन दिनों विभाग का जोर अपने सॉफ्टवेयर से आधार कार्ड लिंक किए जाने पर है।
विज्ञापन
जानकारी नहीं मिलने से जिले में 62 हजार बुजुर्ग पेंशन ले रहें हैं और इनमें से अब तक चार सौ ने ही आधार कार्ड की कॉपी विभाग में जमा कराई है। बुजुर्ग विकलांग को 31 मार्च तक आधारकी कॉपी देनी होगी। पेंशनपट्टा नंबरए जिस बैंक में पेंशन प्राप्त होती है उसका नामए बैंक का नामए खाता संख्याए मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराने होंगे।
गैस कनेक्शन भी करें लिंक
31 मार्च से पहले उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन से आधार लिंक कराना अनिवार्य है। नहीं तो सब्सिडी का सिलेंडर रुक सकता है। अभी तक करीब दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने गैस कनेक्शन से आधार लिंक करवा लिए हैं।
राशन कार्ड नवीनीकरण जरूरी
राज्य खाद्य योजना में शामिल होने के लिए उपभोक्ताओं को हर हाल में 31 मार्च से पहले अपने राशन कार्ड को नवीनीकरण कराना होगा। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने नवीनीकरण के दौरान आधार कार्ड भी अनिवार्य कर दिया है।
बिजली पानी की नई दरें हो सकती हैं लागू
एक अप्रैल से राज्य में नई विद्युत दरें लागू हो जाती हैं। एक अप्रैल से विभिन्न व्यावसायिक और घरेलू उपभोक्ता जितनी बिजली की खपत करेंगे उसके बिल का भुगतान नए सिरे से निर्धारित विद्युत दरों के हिसाब से करना होगा। उत्तराखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से नई विद्युत दरों के संबंध में घोषणा की जाती है। इसमें व्यावसायिकए घरेलूए बीपीएल श्रेणी और विभिन्न किलोवाट भार वर्ग कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए अलग.अलग दरों की दरें जारी की जाती हैं।
नौ से 15 प्रतिशत तक बढ़ेगा पानी का बिल
इस वित्तीय वर्ष में जल संस्थान हर साल की पानी का बिल बढ़ाएगा। हालांकि फर्क इतना है कि इस बार गरीबों को राहत मिलेगी। इस बार तीन हजार तक के असेसमेंट वालों के लिए नौ प्रतिशत ही बिल में बढ़ोतरी होगी। इससे ऊपर वालों के लिए यह बढ़ोतरी 15 प्रतिशत होगी। जबकि पहले तक सभी के लिए यह बढ़ोतरी एक समान यानी 15 प्रतिशत हुआ करती थी।