{"_id":"58c57ce14f1c1b812adc40d0","slug":"zankarro-zankaro-zankaro-lovely-lovely-fairy-tero","type":"story","status":"publish","title_hn":"झनकारो, झनकारो, झनकारो गोरी प्यारो लगे तेरो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झनकारो, झनकारो, झनकारो गोरी प्यारो लगे तेरो...
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Sun, 12 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट में होली गायन करते काली कुमाऊं के होल्यार
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ से आई काली कुमाऊं होली टीम ने रविवार को यहां कई स्थानों पर होली के भव्य कार्यक्रम किए। नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट कस्बे में पूरे दिन होली की धूम मची रही। पिथौरागढ़ से होली टीम नित्यानंद जजरिया के नेतृत्व में आई, जबकि स्थानीय होली गायक खीमानंद भट्ट की टीम ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
होल्यारों ने रामलीला मैदान से कोमल चौक तक जगह-जगह खड़ी होली का गायन किया- झनकारो, झनकारो, झनकारो, गोरी प्यारो लगे तेरो झनकारो, गीत पर काफी देर तक नृत्य होता रहा। इसके अलावा ले चल ले चल रंगी महल तोरी बंशी ने मेरो मन मोह लिया होली गीत पर जमकर नृत्य हुआ। झूलाघाट में काली कुमाऊं के कई व्यापारी रहते हैं। वैसे स्थानीय स्तर पर यह लोग होली के कार्यक्रम करते रहते हैं, लेकिन इस बार पिथौरागढ़ से आई टीम ने चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सफल बनाने में माधवानंद पंगरिया, प्रकाश जोशी, माधवानंद गड़कोटी, बलदेव गड़कोटी, रमेश कलखुड़िया, सुरेश ओली, भुवन पंगरिया, धर्मानंद नरियाल, गिरीश पंगरिया, शेखर कलखुड़िया, गोविंद पंगरिया, गिरीश कलखुड़िया, जगदीश कलखुड़िया आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन