{"_id":"647e187868b3d988720a7076","slug":"yuvak-mangal-dal-members-put-out-the-fire-in-the-forest-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-260-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: युवक मंगल दल के सदस्यों ने जंगल में लगी आग बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: युवक मंगल दल के सदस्यों ने जंगल में लगी आग बुझाई
Mon, 05 Jun 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में उडियारी बैंड के पास युवक मंगल दल के लोग आग बुझाते। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। गर्मी बढ़ने के साथ क्षेत्र के जंगलों में एक बार आग लगनी शुरू हो गई है। जंगलों को आग से बचाने के लिए युवक मंगल दल के सदस्य जान की परवाह किए बिना आग बुझा रहे हैं।
रविवार देर शाम को बेड़ीनाग थल मोटर मार्ग में उडियारी बैंड के पास जंगलों में अचानक आग ने विकाराल रूप ले लिया। यह देखते ही गांव के उडियारी युवक मंगल दल के अध्यक्ष योगेश महरा के नेतृत्व में युवा रात में आग बुझाने के लिए जंगल की ओर दौड़ पड़े। वन विभाग को भी जंगल में आग लगने की सूचना दी गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवाओं ने वन विभाग के सहयोग से आग पर काबू पाया।
आग बुझाने में युवक मंगल दल के अध्यक्ष योगेश, नंदन महरा, गजेंद्र महरा, महिपाल महरा, सचिन, भरत, दीपक मोहित सहित आदि शामिल रहे। जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम भी पहुंची और आग बुझाने में सहयोग किया। वन क्षेत्राधिकारी चंदा ने आग बुझाने के लिए युवक मंगल दल की सराहना करते हुए लोगों से जंगलों में आग नहीं लगाने की अपील की। संवाद