{"_id":"6274219247d6f36b81682122","slug":"youth-pithoragarh-news-hld461687382","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएस जीआईसी में टिंकरिंग कार्यशाला में बच्चों को दी तकनीकि जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएस जीआईसी में टिंकरिंग कार्यशाला में बच्चों को दी तकनीकि जानकारी
एसडीएस जीआईसी में दो दिवसीय टिंकरिंग कार्यशाला में बच्चों को नई तकनीकि की जानकारी देते आईआईटी क?
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। समग्र शिक्षा अभियान के तहत एसडीएस जीआईसी में दो दिवसीय टिंकरिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को नई टेक्नोलॉजी के उपकरण चलाने और कार्य करने की जानकारी दी गई। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य के प्रत्येक विद्यालय में टिंकरिंग लैब संचालित की जा रही है। संचालन आईआईटी कानपुर कर रही है।
विज्ञापन
कार्यशाला में आईआईटी कानपुर के मेंटर पुष्कर सिंह ने छात्र-छात्राओं को थ्रीडी प्रिंटर, मैकेनिकल टूल्स, सोल्डरिंग, विद्युत संचालित सिलाई मशीन, रोबोटिक्स, लाइन फॉलोइंग, रोबोट और अन्य उपकरणों के संचालन और उपयोग की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट ने बताया कि टिंकरिंग लैब कक्षा छह से 12 तक छात्र-छात्राओं के लिए संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें उनको किताबी शिक्षा के साथ-साथ नई तकनीक की जानकारी दी जा रही है यह बच्चों के भविष्य के लिए हितकारी होगी। इसके अलावा व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा नौ से बच्चों को ऑटोमेटिव और आईटी विषय की शिक्षा भी दी जा रही है। कार्यशाला में सीईओ डॉ. अशोक कुमार जुकरिया, वरिष्ठ प्रवक्ता एसएस बोरा, ऑटोमेटिव ट्रेनर विजय शर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।