फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth of Pithoragarh will get open gym facility

पिथौरागढ़ के युवाओं को मिलेगी ओपन जिम की सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth of Pithoragarh will get open gym facility
पर्थौरागढ़ चंडाक रोड में बन रहा ओपन जिम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ के लोगों को जल्दी ओपन जिम की सुविधा मिलेगी। विधायक के प्रयासों से चंडाक रोड पर ओपन जिम के उपकरण स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। ओपन जिम बनने से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी प्रेक्टिस करने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

चंडाक रोड पिथौरागढ़ शहर की सबसे शांत सड़क है। शहर भर के लोग इस सड़क पर घूमने जाते हैं। मार्निंग और इवनिंग वॉक करने वाले लोग प्रतिदिन सड़क किनारे व्यायाम भी करते हैं। इसको देखते हुए पिथौरागढ़ की विधायक चंद्रा पंत ने विधायक निधि से ओपन जिम खोलने का निर्णय लिया है। गैस गोदाम के समीप सड़क किनारे लगभग पांच लाख रुपये से इस ओपन जिम का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस ओपन जिम में सभी तरह के व्यायाम के उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के बीम लगाने के लिए भी सुविधा होगी। चंडाक रोड पर सुबह और शाम दौड़ के लिए जाने वाले युवा प्रतिदिन बीम, बैलेंसिंग बीम सहित अन्य प्रेक्टिस भी कर सकेंगे। भाजपा नेता भूपेश पंत ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। शहर के लोगों को शीघ्र ही ओपन जिम की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के खेलने के भी लगेंगे उपकरण
पिथौरागढ़। चंडाक रोड पर ओपन जिम के साथ ही बच्चों के लिए एक छोटा सा पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क में बच्चों के खेलने के लिए उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इससे बच्चे मनोरंजन कर सकेंगे। ओपन जिम और बच्चों को खेलने की सुविधाएं मिलने से इस रोड में पर्यटन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed