फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth murdered in Didihat; discovery of body by the roadside causes a stir

Pithoragarh News: डीडीहाट में युवक की हत्या, सड़क किनारे शव मिलने से हलचल

Tue, 14 Jul 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered in Didihat; discovery of body by the roadside causes a stir
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक वाहन चालक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात दूनाकोट मार्ग पर कफलवा बैंड के पास वाहन से गुजर रहे कुछ लोगों ने एक युवक को सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा देखा। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक भूपेंद्र सिंह चौहान(37) हुनेरा का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, युवक के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसे में प्रथम दृष्टया उसकी हत्या हुई है। इस आशंका के चलते पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। बेटे की मौत पर मां ने कोतवाली पहुंचकर एक वाहन चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां ने कहा कि उसका बेटा घर से डीडीहाट बाजार आया था। शाम के समय वह वाहन चालक के साथ घर के लिए रवाना हुआ लेकिन रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे दिन भी घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक की टीम
बीते सोमवार रात पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। दूसरे दिन मंगलवार को भी फिर से टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए सैंपल एकत्र किए। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं।


.........
युवक का सड़क किनारे शव मिला। प्रथम दृष्टया उसकी हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मां की तहरीर पर एक वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। -उमेश मलिक, सीओ, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article