फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth dies due to current in Dharchula

धारचूला में करंट से युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to current in Dharchula
विवेक गुंज्याल, फाइल फोटो। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। बिजली के पोल में आए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

धारचूला निवासी विवेक गुंज्याल पुत्र अशोक कुमार घटधार से खोतिला जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पोल पर आए करंट की चपेट में आ गया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी पोल से चिपककर दो बकरियों की भी मौत हुई थी इसके बावजूद लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल केएस रावत ने शव का पंचनामा भरा और शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। बिजली विभाग के जेई आशुतोष ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने बिजली विभाग से नगर के क्षतिग्रस्त पोलों को हटाने की मांग की है। वहीं इस हादसे के बाद मृतक की पत्नी मिंकु देवी और उसकी दो छोटी बेटियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। महिला ने यूपीसीएल के ईई को पत्र सौंपकर मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed