{"_id":"5a73495b4f1c1b4d588b616b","slug":"youth-congress-sold-pakodas-by-placing-fenqua-stall","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस ने फेंकू स्टाल लगाकर पकौड़े बेचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस ने फेंकू स्टाल लगाकर पकौड़े बेचे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्टाल लगाकर पकौड़े बेचते युवा कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़े बेचकर रोजगार वाले बयान के विरोध में बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के गांधीचौक पर फेंकू दा स्टाल लगाकर पकौड़े तले। उन्हाेंने फेंकू पकौड़ा, शाह पकौड़ा, स्मृति ईरानी पकौड़ा और अरुण जेटली पकौड़ा के नाम से पकौड़ियां बेची।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में सुबह 10.30 बजे गांधीचौक पहुंचे युवाओं ने पकौड़े का स्टाल लगाया। लोगों के पूछने पर कार्यकर्ता उन्हें बताते कि रोजगार मांगने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पकौड़े बेचने को कह रहे हैं, जो दुखद है। उसी के विरोध में वह लोग स्टाल लगाकर पकौड़े बेच रहे हैं। स्टाल में पहुंचे पूर्व विधायक मयूख महर समेत कई लोगों ने पकौड़े खरीदे। स्टाल पर हुई सभा में पूर्व विधायक महर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जगह-जगह पॉलीटेक्निक कॉलेज, आईटीआई, एलएलबी, एमबीए आदि डिग्री की सुविधा उपलब्ध कराई, जबकि प्रधानमंत्री बेरोजगारों को पकौड़े बेचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद हर रोज 550 नौकरियां घट रही हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत ने कहा कि इसके बाद हल्द्वानी में स्टाल लगाकर बेरोजगार पकौड़े बेचेंगे। उसके बाद दिल्ली में पकौड़े का स्टाल लगाया जाएगा। पकौड़े बेचने में करन सिंह, आनंद धामी, शुभम बिष्ट, त्रिलोक महर, प्रकाश देवली, आशीष हावर्ड, दीपक जोशी, सूरज वल्दिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन