फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth Congress performed in Munsiyari

मुनस्यारी में यूथ कांग्रेस का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress performed in Munsiyari
मुनस्यारी में यूथ कांग्रेस ने आपदा प्रभावितों की अनदेखी के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कि? - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। युवा कांग्रेस ने आपदा क्षेत्र की अनदेखी के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों की सुध नहीं ले रही है। सीमांत की जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार में एकत्र होकर सीएम के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत के लोगों की उपेक्षा कर रही है। राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि इतनी बड़ी आपदा बंगापानी तहसील के टांगा गांव में हो गई। लेकिन सरकार ने किसी को कोई मुआवजा देने की बात नहीं की।
विज्ञापन

उन्होंने विधायक हरीश धामी की सराहना करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि सरकार आंख मूंद कर सोई है। इसे जगाने की जरूरत है। कहा, समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान डीडीहाट कांग्रेस अध्यक्ष नरेश द्विवेदी, मनोहर टोलिया, जगत महर, कमलेश दानू, तुषार बिष्ट, प्रवीण बोकटी, लक्ष्मण सिंह, त्रिलोक सिंह, नवीन कुमार, वीरेंद्र दानू, ईश्वर कोरंगा, पंकज, मनोज बोथयल, लक्ष्मण पंवार, महेश पंवार, चंदू पंवार, देवेंद्र, होशियार महरा, पंकज नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी में कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश महामंत्री का पुतला फूंका
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री का पुतला फूंका। सरकार पर कोरोना महामारी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
रविवार को तहसील मुख्यालय के गेट पर विधायक हरीश धामी और राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा महामंत्री करोना के संदिग्ध होने पर भी क्षेत्र में घूमते रहे। सीमांत की जनता को संक्रमित करने का खेल खेला गया। उनके साथ संपर्क में आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वयं को क्वारंटीन करने की जगह मुनस्यारी क्षेत्र में घूमते रहे। इससे लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर डर का माहौल है। प्रदर्शन में मनोहर टोलिया, धर्मेंद्र कुमैया, ईश्वर कोरंगा, जगत महर, नरेश द्विवेदी, दान सिंह, योगेश भाकुनी, सुरेंद्र बृजवाल, दीपू बृजवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed