फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth Conference: RSS Awakens the Spirit of Nationalism Among the Youth

युवा सम्मेलन: आरएसएस ने युवाओं में राष्ट्रवाद की चेतना जगाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth Conference: RSS Awakens the Spirit of Nationalism Among the Youth
टनकपुर(चंपावत)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संघ शताब्दी वर्ष पर युवाओं से सीधे संवाद कार्यक्रम राष्ट्रवाद की अलख जगाई गई। युवा सम्मेलन में युवाओं ने बॉलीबाल, कबड्डी समेत अनेक खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। पहले दिन प्री मैच देर शाम तक चले।कबड्डी के फाइनल में एबीबीपी प्रथम, बीटेक कालेज द्वितीय और विवेकानंद इंका तृतीय रहे। दूसरे दिन देर शाम तक वॉलीबाल और रस्साकसी की प्रतियोगिता जारी थी।
विज्ञापन

आरएसएस के नगर कार्यवाह जगदीश बोहरा ने बताया कि संघ की शताब्दी वर्ष पर युवाओं को राष्ट्रवाद के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। सोमवार को स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी स्पोट़्र्स स्टेडियम में युवा सम्मेलन शुरु हुआ। वक्ताओं ने युवाओं को संघ की रीति नीति और राष्ट्रसेवा के प्रति जानकारी दी। इस बीच वॉलीबाल, कबड्डी और रस्साकसी का खेल हुआ। जिसमें वॉलीबाल में 12, कबड्डी में पांच और रस्सा कस्सी में चार टीमे प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन अधिकांश प्री मैच हुए, देर शाम को कोच दिवाकर की देखरेख में कबड्डी फाइनल हुआ।
विज्ञापन

वॉलीबाल कोच आशा भट्ट की देखरेख में मंगलवार को देर शाम का सेमीफाइनल मैच जारी था। पहले दिन के कार्यक्रम के अध्यक्ष अक्षत अग्रवाल और मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ विभाग के विभाग प्रचारक वतन रहे। इस दौरान नगर संघ चालक डॉ. देवेंद्र जोशी, नगर प्रचारक माधव, जिला प्रचारक बलवीर , जिला शारीरिक प्रमुख दिवाकर, जिला प्रचार प्रमुख कृष्ण वर्धन जोशी और शैलेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed