फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth activity in district.

Pithoragarh News: देश सेवा का जज्बा लिए दौड प्रदेश के 8000 युवा़

Fri, 22 Nov 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 22 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
पिथौरागढ़। शनिवार को उत्तराखंड के युवाओं की भर्ती का आयोजन हुआ। सुबह से ही युवाओं के भर्ती स्थल देवकटिया मैदान पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवा तड़के मैदान के बाहर पहुंचे और दौड़ के लिए नंबर लगाया। सेना में जाने का सपना पूरा करने के लिए करीब आठ हजार से अधिक युवाओं ने दौड़ लगाई। 24 और 25 नवंबर को झारखंड के युवाओं की भर्ती होनी है। 26 और 27 नवंबर को दस्तावेजों की जांच, ट्रेड परीक्षण और मेडिकल होगा। संवाद
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने लगाया लंगर
पिथौरागढ़। सेना भर्ती में आए कोई भी युवा भूखा न रहें इसको देखते हुए पूर्व सैनिक संगठन, जाग उठा पहाड़, आरएसएस, घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से पिछले चार दिनों से लगातार लंगर लगाया जा रहा है। शनिवार को भी इन संगठनों के लंगरों में भोजन तैयार किया गया। इस दौरान हजारों युवाओं ने निशुल्क भोजन किया। कई राज्यों और शहरों से आ रहे युवाओं ने पिथौरागढ़ के लोगों की इस पहल की सराहना की है।
विज्ञापन

सीएम ने परोसा भर्ती रैली में पहुंचे युवाओं को खाना
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में चल रही प्रादेशिक सेना भर्ती रैली में शामिल होने पहुंचे युवाओं को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भोजन परोसा। युवाओं के लिए लगे लंगरों में पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने लंगर लगाने वाले संगठनों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भर्ती रैली में शामिल युवाओं के लिए लगे लंगरों में पहुंचे। उन्होंने पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों से भी लंगर में मुलाकात की और उनकी इस पहल को सराहा। इस मौके पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत सहित अन्य लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed