फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth activity in district.

Pithoragarh News: खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 12 Sep 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Sep 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
धारचूला(पिथौरागढ़)। धारचूला में विकासखंड स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लाॅक खेल समन्वयक जगदीश प्रसाद ने किया। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय रमतोली, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय देवल, अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कुटी विजेता रहा। सुलेख में तमन्ना, आरुषि को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला। मानचित्र में हिमांशु पहले स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में कपिल, बालिका वर्ग में हिमांशी को पहला स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में चंदन सिंह, जीविका, 400 मीटर दौड़ में हिमांशु, जीविका, लंबी कूद में चंदन सिंह, और जीविका ने पहला स्थान पाकर बाजी मारी। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में सुरेश सिंह, शिया, 200 मीटर दौड़ में मयंक, नेहा, 400 मीटर में सुरेश सिंह, नेहा, 600 मीटर में जगजीवन सिंह, दिया पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लंबी कूद में जगजीवन, संजना, ऊंची कूद में हेमंत, गुंजन, गोला फेंक में सुरेश सिंह, दिया, चक्का फेंक में जगजीवन, प्रिया को पहला स्थान मिला। लोकनृत्य, समूहगान में प्राथमिक विद्यालय रमतोली पहले स्थान पर रहा। विजेताओं को उप शिक्षा अधिकारी आशा राम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक हीरा सिंह, महेंद्र सिंह, वीर सिंह, कृष्ण कुमार, पूरन सिंह, विनय कुमार सहित कई शिक्षक और विद्यार्थी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed