फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youngsters excited by voting for the first time

पहली बार वोट डालकर उत्साहित हुए युवा

Sun, 18 Nov 2018 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट Updated Sun, 18 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Youngsters excited by voting for the first time
डीडीहाट में पहली बार मतदान के लिए उत्साहित युवा - फोटो : अमर उजाला

पहली बार मतदान करने वाले युवा भी वोट डालने को लेकर बेहद उत्साहित थे। युवाओं ने कतार में लगकर अपने मत का प्रयोग किया। युवाओं का कहना था कि विकास की सोच रखने वाले उम्मीदवार का चुनाव हो, इसके लिए वह अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। उधर, डीडीहाट में भी पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया।

विज्ञापन


रई भाटकोट वार्ड निवासी ज्योति मखौलिया ने इस निकाय चुनाव में पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। ज्योति ने बताया कि 18 वर्ष पूरे होने पर पिछले वर्ष उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हुआ था। रविवार सुबह से ही वह मतदान को लेकर बेहद उत्साहित थी। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। तिलढुकरी वार्ड में कंचन नेगी ने भी पहली बार वोट डाला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें सरकार चुनने का अधिकार है, इसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। उधर, धनौड़ा वार्ड में कंचन कापड़ी ने भी पहली बार वोट डाला। कंचन ने बताया कि योग्य प्रत्याशी और अच्छी सरकार चुनने में हर एक मतदाता की अहम भूमिका होती है। वह सभी चुनावों में वोट डालेंगी। लिंठयूड़ा वार्ड निवासी अक्षिता ओझा ने भी निकाय चुुनाव में पहली बार वोट डाला। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने को लेकर वह सुबह से ही बेहद उत्सुक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट के मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे बाद कतार लगनी शुरू हो गई। हालांकि सुबह के समय महिला मतदाता अच्छी खासी संख्या में घरों से वोट देने को निकली। नगरपालिका अध्यक्ष सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होने के चलते भी उनमें खासा उत्साह दिखाई दिया।


कोई रिश्तेदार को तो कोई पार्टी उम्मीदवारों को अपना मत देने की बात कह रही थीं। तहसील वार्ड में सुबह नौ बजे तक 48, अंबेडकर वार्ड में 35, शिमला वार्ड में 33, जीआईसी में 46, पोस्टआफिस में 22, सुभाष चंद्र में 18 और शिव मंदिर वार्ड में 41 महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुकी थीं। पहली बार मतदान को जीआईसी बूथ पर पहुंचे गौरव, भानू और दीपक ने बताया कि वह अपने वोट का नगर की बेहतरी के लिए प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed