फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Young unemployed demonstrated against the government

युवा बेरोजगारों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Young unemployed demonstrated against the government
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते बेरोजगार युवा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के सभी पदाधिकारियों को हटाने की मांग को लेकर युवा बेरोजगारों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी स्नातक परीक्षाएं संचालित करता आ रहा है जिसमें लगातार घोटाले की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

युवा बेरोजगारों ने बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि यूकेएसएसएससी की परीक्षा में व्यापक स्तर पर पेपर लीक हुआ है। यह एसटीएफ जांच में साबित हो चुका है। इसे देखते हुए तत्काल भर्ती को निरस्त कर दो माह के अंदर परीक्षा कराई जानी चाहिए। युवाओं ने आरोप लगाया कि एसटीएफ छोटी कड़ियों को पकड़कर खानापूर्ति कर रही है। मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी सभी भर्ती परीक्षाएं एक पाली में संचालित करने, 15 अगस्त को तत्काल प्रभाव से परीक्षा कैलेंडर जारी कर उसी अनुरूप परीक्षा संचालित करने, आगामी भर्ती की विज्ञप्तियां निकालने की मांग की। प्रदर्शन में भुवन चंद्र, गणेश उपाध्याय, भुवन जोशी, सुरेश सिंह धामी, मनोज, महेंद्र सिंह, अनुराग, मोहित, अक्षय धामी, मयंक खर्कवाल, अजय नानू, राजेश, लता, रमा, रेनू, प्रियंका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने विधायक को बताईं समस्याएं
पिथौरागढ़। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में चयनित युवाओं ने विधायक मयूख महर से समस्याएं बताईं। बृहस्पतिवार को युवा विधायक मयूख महर के आवास पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चार से पांच दिसंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तर की 316 पदों के लिए परीक्षाएं कराई। सात अप्रैल को परिणाम जारी किया। 17 से 27 मई तक अभिलेख सत्यापन पूरा कराया। परिणाम निकलने के बाद कुछ संगठन इस भर्ती परीक्षा को रद्द कराने के लिए आमादा थे। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से सभी युवा परेशान हैं। इस दौरान संजय सौन, इमरान अली, अनुराग जोशी, लता भट्ट, ऊषा, मनीषा चुफाल, मनीषा भट्ट, नरेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed