फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Young man working in the fields died due to electric shock

Pithoragarh News: खेत में काम रहे युवक की करंट से मौत

Thu, 29 May 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Young man working in the fields died due to electric shock
दौलत राम। फाइल फोटो।
धारचूला (पिथौरागढ़)। विकासखंड के पैयापौड़ी में खेत में काम कर रहे युवक की करंट से मौत हो गई। खेत में करंट कैसे फैला, इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। इसकी जांच के लिए शुक्रवार को यूपीसीएल की टीम मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

पैयापौड़ी निवासी दौलत राम (32) बृहस्पतिवार को अपने खेत में काम रहा था। इसी बीच खेत में अचानक करंट फैल गया जिसकी चपेट में आने से दौलत राम गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बलुवाकोट थाने के एसआई नरेंद्र पाल अधिकारी अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय धारचूला भेजा।
विज्ञापन

युवक की मौत से उसकी पत्नी सुनीता देवी बदहवास है जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। पूर्व बीडीसी सदस्य पुष्कर राम ने बताया कि खेत में बिजली का खंभा लगा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि खंभे से करंट खेत में फैला और इसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। उन्होंने यूपीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। यूपीसीएल के एसडीओ अनुज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। शुक्रवार टीम मौके पर भेजी जाएगी। खेत में करंट फैलने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed