फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   You have to come to the booking of Rsoigas Dharchula

रसोईगैस की बुकिंग के लिए आना पड़ता है धारचूला

Mon, 28 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Mon, 28 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
You have to come to the booking of Rsoigas Dharchula
सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 इस तहसील के खेला, रांथी, जुम्मा, जम्कू, गर्गुवा समेत आसपास के अन्य गांवों के लोगों को रसोईगैस का सिलेंडर बुक कराने के लिए 30 किलोमीटर दूर धारचूला आना पड़ता है। ये लोग नेपाली सिम का अन्य संवाद के लिए प्रयोग तो करते हैं, लेकिन रसोईगैस की बुकिंग के लिए नेपाली सिम को वैधता नहीं मिली है। ठीक इसी तरह इलाके में कोई दुर्घटना हो जाए तो 108 सेवा को सूचना देने के लिए भी धारचूला आना पड़ता है।
नोटबंदी के बाद सरकार बार बार कैशलेस व्यवस्था शुरू करने, डेविट और क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने, पेटीएम का प्रयोग करने का प्रचार कर रही है, लेकिन उसे यह मालूम नहीं है कि इसी देश के एक हिस्से में लोगों को किसी भारतीय संचार कंपनी ने अपनी सेवाएं नहीं दी हैं।
विज्ञापन

 सीमावर्ती क्षेत्रों में लचर संचार सेवाओं का प्रमुख कारण सरकारी उपेक्षा भी रही है। संचार सेवाओं की आस लगाए सीमांत वासियों को सरकारी उपेक्षा का भी दंश झेलना पड़ रहा है। धारचूला क्षेत्र में संचार सेवाओं की अनदेखी अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विगत लगभग दो वर्षों से खड़ा निजी कंपनी एयरटेल का टॉवर अभी तक चालू नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 अंतिम माह में जब एयरटेल का टॉवर लगाया गया तो बार बार प्राइवेट टॉवरों की मांग कर रहे लोगों को बेहतर सेवाओं की उम्मीद जगी थी, अब तक न तो सरकार ने और न कंपनियों इस दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया है। जनता बार-बार वही पुराना राग अलापती रही मगर संबंधित महकमों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। संचार सेवा न होने से और नेपाल के सिम का प्रयोग करने से न केवल राजस्व का घाटा हो रहा है वरन लोगों को देश का नागरिक के नाते जो सुविधा मिलनी चाहिए उससे भी वह वंचित होते जा रहे हैं। इतने गंभीर मसले पर अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने कोई आवाज नहीं उठाई। अब चुनाव का समय नजदीक आ रहा है और लोगों को बेहतर संचार सेवाओं का सब्जबाग दिखाने वालों की भी कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed