फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Yoga Day in Kumaun

आईटीबीपी के जवानों ने चीन सीमा पर 14 हजार फुट की ऊंचाई लिपूलेख में किया योग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Yoga Day in Kumaun
पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में योग करते डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को दोनों सीमांत जिलों के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग शिविरों में बच्चों, युवा और महिलाओं से लेकर बुजुर्गों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया। आईटीबीपी के जवानों ने चीन सीमा सटी पोस्टों पर योगासन कर चीन सेना को संदेश दिया कि वे उसका सामना करने के लिए वे शारीरिक रूप के साथ-साथ मानसिक रूप से भी तैयार हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आईटीबीपी के जवानों ने 14 हजार फुट की ऊंचाई लिपूलेख, 13 हजार फुट की ऊंचाई दुंग, 12 हजार फुट मिलम, बुगडियार सहित चीन सीमा से सटी चौकियों पर योगासन कर चीन के जवानों को शारीरिक शक्ति दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, 14वीं वाहिनी जाजरदेवल में सेनानी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में जवानों और अधिकारियों ने योग किया। इस दौरान सेनानी नरेंद्र कुमार ने कहा कि आईटीबीपी एलीट फोर्स है जो 3488 किमी लंबी भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा प्रदान करती है।
चीन सीमा से सटी चौकियों की ऊंचाई 18750 तक है। जहां पर हिमवीर सीमा सुरक्षा पर जुटे हैं। 55वीं वाहिनी एसएसबी एंचोली में कार्यवाहक कमाडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में योग किया।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम सुरक्षा और सेहत दोनों का ख्याल रखकर रखी गई है। इस मौके पर कमांडेंट डॉ. क्षोरिंग दोरजे, उप कमांडेंट पंकज कुमार, सहायक कमांडेंट संचार समीर राणा, सहायक कमांडेंट अलका, निरीक्षक परमजीत सिंह, हीरालाल मौजूद रहे।
योग दिवस पर आईटीबीपी के कमाडेंट एटी बोरकर और एसएसबी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देश पर जवानों ने 10400 फुट गुंजी,10500 कालापानी, 11800 कुटी,12300 ज्योलिंकांग में योग किया।
इस मौके पर 11वीं वाहिनी के उप कमाडेंट बांके बिहारी, प्रणव शुक्ल, डॉ. मुस्ताक अहमद, सहायक कमाडेंट राकेश भेल, संदीप कुमार केशरी सहित कई जवान मौजूद रहे। उधर, चंपावत में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने वन पंचायत सभागार में योग एवं प्राणायाम किया।
वहीं अधिकतर लोगों ने कोविड महामारी के कारण अपने घरों में ही रहकर योगाभ्यास किया। इस दौरान एसएसबी, आईटीबीपी जवानों और बच्चों ने उत्साह के साथ योग दिवस मनाया।
वन पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।
वहां एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एसटीओ रिचांशु, सीईओ आरसी पुरोहित, डीएसओ आरएस धामी, योग प्रशिक्षक डॉ. बीसी जोशी, राजेंद्र गहतोड़ी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा आदि रहे।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से गोरलचौड़ मैदान में योगाभ्यास कराया गया। युवा समन्वयक आशीष पाल, उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने विभिन्न योग क्रियाओं के माध्यम से स्वस्थ रहने के गुर बता अभ्यास भी कराया।
एसएसबी की पंचम वाहिनी में अधिकारियों और जवानों के अलावा केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। अधिकांश लोगों ने घरों में बच्चों के साथ योग एवं प्राणायाम किया।
पुलिस लाइन में डीएम, एसपी ने भी किया योग
पिथौरागढ़। पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डीएम आनंद स्वरूप, एसपी सुखबीर सिंह सहित कई अन्य अधिकारियों ने योग किया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर योगा किया। डीएम,एसपी, सीडीओ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम में सीडीओ अनुराधा पाल, एडीएम फिंचा राम चौहान, प्रशिक्षु आईएएस दिवेश शाशनी, सीओ आरएस रौतेला, जिला समन्वयक नेहरू युवा केेंद्र ध्रुव डोगरा, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजेश जोशी, डॉ.अवनीश उपाध्याय, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. नीरज कोहली, डॉ. भगवती पाल, डॉ. उषा भट्ट, डॉ. कंचन सहित कई लोग मौजूद रहे।

इधर थल पांखू में विश्व योग दिवस पर बच्चों ने योग प्रशिक्षक प्रवीण सिंह कार्की के नेतृत्व में बच्चों ने योग किया। जिसमें काव्या ने अनेक योगसान कर सभी को प्रभावित किया। गंगोलीहाट में विधायक मीना गंगोला ने योगासन कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed