फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Yashoda anus red large Jgdi

यशोदा तेरो लाल बड़ो झगड़ी

Wed, 23 Mar 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
Yashoda anus red large Jgdi
होली - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ जिले में होली की रंगत चरम पर है। जिला मुख्यालय में आयोजित होली महोत्सव में विभिन्न गांवों के होली दलों ने धमाल मचाया। ग्रामीण क्षेत्रों में होली सिर चढ़ कर बोल रही है। होली महोत्सव में देवकीनंदन जोशी, केदार जोशी के नेतृत्व में बड़ाबे के होली दल ने होली गीतों की झड़ी लगा दी।

विज्ञापन


मड़खड़ायत, कुमौड़, पौण, दौला के पुरुष दल ने होलियां प्रस्तुत की। होल्यार यशोदा तेरो लाल बड़ो झगड़ी, पानी भरन गई बांह पकड़ी, झनकारो-झनकारो-झनकारो गोरी प्यारो लगे तेरो झनकारो समेत शृंगार रस से सराबोर होली के गीत गा रहे थे। होली महोत्सव के संचालन में रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के लोग लगे हैं। उधर, शहर के गांधीचौक में काली कुमाऊं के होल्यारों का दल रोज होली गायन कर रहा है। मुनस्यारी में होली की धूम मची हुई है। मुनस्यारी में भाजपा का होली मिलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में नत्थी राम, बसंती जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


धारचूला में कुमाऊंनी खड़ी होली का गायन हुआ। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, गणाईगंगोली, थल, नाचनी, अस्कोट, डीडीहाट, कनालीछीना, जौलजीबी में लोग सामूहिक रूप से लोगों के आंगन में जाकर होली गायन कर रहे हैं। रात को बैठकी होली की धूम मच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज नगर सारा भीज गयो है
यहां हनुमान मंदिर के पास कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के आवास में बुधवार को बैठकी होली की धूम रही। होली गायकों ने श्याम सखा से मैं खेलूंगी होरी, ऐसी होरी हो रही बृज में, अबीर गुलाल के बादल छये, केशर रंग से भरी मोरी मटकी, अबकी चोट बचा मोरी सजनी, आज नगर सारा भीज गयो है। बृज में सखी आज धूम मची है, होरी खेलत मन मोहन प्यारे। बैठकी होली में तमाम संगीतकारों ने शृंगार, भक्तिरस से सराबोर होली के गीत सुनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed