फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Yarsaganbu find three people died falling from the hill

यारसागंबू खोजने गए तीन लोगों की पहाड़ी से गिरकर मौत

Fri, 27 May 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट Updated Fri, 27 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Yarsaganbu find three people died falling from the hill
यारसागंबू - फोटो : अमर उजाला

यारसागंबू की तलाश में गए एक भारतीय और दो नेपाली युवकों की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। घटनास्थल काफी दूर हिमालयी बुग्यालों में होने के कारण शवों को लाने में दिक्कत आ रही है। अलबत्ता मृतकों के परिजन मौके को रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


धारचूला तहसील के सिमखोला गांव निवासी उदय सिंह के पुत्र मोहन सिंह (20) छिपलाकेदार की पहाड़ी की तलहटी में यारसागंबू खोजने गया था। इस दौरान शुक्रवार को 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर मोहन की मृत्यु हो गई। वहीं दार्चुला जिला नेपाल के घोसा ग्राम विकास समिति निवासी लोकेंद्र धामी (27) की यारसागंबू की खोज करते समय पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। दार्चुला के पुलिस अधीक्षक सुशील राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना हिमालयी बुग्याल में हुई है। शव को लाने में एक-दो दिन का समय लग सकता है। दूसरी घटना डडेलधुरा जिले की है।
विज्ञापन


यारसागंबू की तलाश में गए महेश बोरा (26) की भी दो दिन पहले पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी देर से जिला मुख्यालय पहुंची है। पश्चिमी नेपाल के बुग्यालों में भी इस समय सैकड़ों की संख्या में लोग यारसागंबू की तलाश में गए हैं। नेपाल के लोग यारसागंबू को आसानी से चीन भेज देते हैं। वहां पर कई लोग सिर्फ यारसागंबू के व्यापार में ही लगे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed