फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wounds given by overdrawing in Kujigad and Pangla

कुजिगाड़ और पांगला में अतिवृष्टि ने दिए जख्म

Sun, 29 Apr 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला Updated Sun, 29 Apr 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Wounds given by overdrawing in Kujigad and Pangla
पिथौरागढ़ में कुजिगाड़ में बारिश से तबाह खेत - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के कुजिगाड़ (चमाली) और धारचूला के पांगला में अतिवृष्टि ने गहरे जख्म दिए हैं। कुजिगाड़ में लोगों की कृषि भूमि पर मलबा पटने से रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। वहीं, पांगला में सड़क को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को हुई अतिवृष्टि से कुजिगाड़ में भवान सिंह बोरा, रूप सिंह बोरा, दीवान सिंह बोरा, लाल सिंह धारियाल, देव सिंह धारियाल, भवान सिंह वल्दिया, मान सिंह रफाल की करीब 10 नाली जमीन पर मलबा पट गया। गेहूं, सरसों, मसूर के साथ ही लहसुन, प्याज के खेत मलबे में दब गए। कई टन मलबा खेतों में पसरा है। पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने बताया कि गांव के अधिकतर लोग खेती, किसानी से अपना गुजर-बसर करते हैं। उन लोगों की रोजीरोटी पर अतिवृष्टि की मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और जमीन में आई दरार का ट्रीटमेंट करने की मांग को लेकर सोमवार को डीएम से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार अतिवृष्टि से पांगला में एसएसबी की चौकी के अलावा ग्रामीण पद्म सिंह, धरम सिंह, लक्ष्मण सिंह और दुर्गा देवी के मकान में मलबा घुस गया। पांगला बाजार में भी मलबा भर गया। पांगली में सड़क की दीवार को भारी क्षति पहुंची है। लोगों ने सड़क की मरम्मत करने के साथ ही प्रभावितों को मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुजिगाड़ और पांगला में हुई क्षति का आकलन कराने के निर्देश राजस्व विभाग को जारी कर दिए गए हैं। क्षति का आकलन कराने के बाद प्रभावितों को राहत राशि दी जाएगी। बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के साथ ही कई महकमों को अलर्ट जारी किया गया है। -सी रविशंकर, जिलाधिकारी, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed