{"_id":"644ab2d53c2e1fb34b0d7797","slug":"world-transplant-games-abhinav-pangti-welcome-pithoragarh-news-c-8-1-124048-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पदक विजेता अभिनव का डीडीहाट पहुंचने पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पदक विजेता अभिनव का डीडीहाट पहुंचने पर स्वागत
Thu, 27 Apr 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में कांस्य और रजत पदक जीतकर गृह क्षेत्र पहुंचे अभिनव पांगती का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अभिनव ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुए वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में बैडमिंटन में कांस्य और जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।
सात दिनों तक चले वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में अभिनव पांगती ने बैंडमिंटन एकल, युगल, जैवलिन थ्रो, 100 मीटर रिले दौड़ में प्रतिभाग किया। बैंडमिंटन युगल में अभिनव और उनके जोड़ीदार ने कांस्य पदक जीता। वहीं 30 मीटर जैवलिन थ्रो करके रजत पदक पर कब्जा किया।
अभिनव का डीडीहाट पहुंचने पर परिजनों और लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनव को उनके घर तक भारत माता की जय के नारों के साथ लाया गया। अभिनव ने बताया कि जब वह पदक जीते तो पूरा स्टेडियम भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा था।
विज्ञापन
अभिनव का कहना है कि दो साल बाद ब्रिटेन में होने वाले वर्ल्ड ट्रांसप्लांट खेलों में स्वर्ण पदक लाना ही अब उनका मुख्य उद्देश्य हैं। 29 अप्रैल को अभिनव का सामूहिक रूप से रामलीला मैदान में सम्मान समारोह किया जाएगा।