फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Workers will have to work in solidarity in elections: Congress

चुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुटता से करना होगा कार्य : कांग्रेस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Workers will have to work in solidarity in elections: Congress
गणाई गंगोली में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते विस प्रभारी भुवन पांडे। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यालय तिलढुकरी में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में नगर कांग्रेस कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। बुधवार को नगर अध्यक्ष पवन माहरा की अध्यक्षता में बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मयूख महर ने सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रदेश में सीएम का चेहरा बदलकर भाजपा अपने पाप धोना चाहती है। नगर अध्यक्ष पवन माहरा कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घर-घर कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाना होगा। कांगेस जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर और यूथ जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में यूथ प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी, बहादुर सामंत, मदन भट्ट, निर्मल लोहिया, गजेंद्र सिंह वल्दिया, लीलांबर जोशी, अरुण महर, कमलेश कसनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
पिथौरागढ़। कांग्रेस नगर कार्यकारिणी में चंद्रशेखर मखौलिया को संयोजक, गणेश सौन, केदार सिंह लुंठी, गिरीश भट्ट, सलीम खान, विजेंद्र पटियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सौरभ भंडारी, दीपक वर्मा को उपाध्यक्ष , गौरव धामी, सौरभ सामंत, विवेक पंत, आशीष सुरकाली, जितेंद्र जोशी, अज्जू गोस्वामी, अमित पाठक को महासचिव , अजरुद्दीन कुरैशी, अंकित गड़कोटी, भरत गिरी, सूरज नाथ को सचिव , निखिल सार्की, धीरज सार्की कोषाध्यक्ष , रविंद्र सिंह महर, राजकुमार पांडेय, दीपेश कापड़ी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed