फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Workers protested against the legislator

काम से निकाले गए मजदूरों ने विधायक के समक्ष जताया विरोध

Mon, 28 Jan 2019 11:33 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, कनालीछीना (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूरो, कनालीछीना (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 28 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Workers protested against the legislator
कनालीछीना में विधायक विशन सिंह चुफाल का घेराव करते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
काम से निकाले गए सीमा सड़क संगठन के मजदूरों ने विधायक विशन सिंह चुफाल से मुलाकात कर विरोध जताया। उन्होंने विधायक चुफाल का घेराव भी किया। चुफाल ने बीआरओ के कमांडिंग आफीसर से बात कर इस मामले को उठाया। कमांडिंग ऑफीसर ने मंगलवार से मजदूरों को काम पर रखने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण के काम में लगे सीमा सड़क संगठन के 24 मजदूरों को सोमवार से काम से हटा दिया गया। इन लोगों ने भ्रमण पर कनालीछीना पहुंचे विधायक का घेराव कर उन्हें काम से हटाने की जानकारी दी। कहा कि सड़क निर्माण में नेपाल और बाहरी प्रदेशों के मजदूरों को रखा गया है। सड़क चौड़ीकरण के काम से स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे हैं। उनके खेत, खलिहानों को नुकसान पहुंच रहा है, काम बाहरी मजदूरों को दिया जा रहा है। इस पर विधायक ने बीआरओ के जेई पीएस अनमोल को मौके पर बुलाया। जेई के अनुसार हाईकमान से 24 मजदूर कम करने के निर्देश मिले थे, इसलिए काम से हटाया गया है।  
विज्ञापन


इसके बाद विधायक ने बीआरओ के कमांडिंग ऑफीसर सीपी सिंह से बात की। निकाले गए मजदूरों को काम पर रखने को कहा। विधायक ने नेपाली और बाहरी मजदूरों को बाहर करने को कहा। कमांडिंग ऑफीसर ने मजदूरों को मंगलवार से से काम पर लगाने की बात कही है। विधायक से मिलने वालों में मुकेश कापड़ी, नरेंद्र सिंह, भोला राम, गणेश राम, पुष्कर सिंह, विक्रम सिंह, राजेंद्र भंडारी, नरेंद्र राम, विक्रम राम, भूपाल सिंह, मनोज कुमार, गणेश राम, नवीन कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम, पंकज कुमार शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed