{"_id":"676309c07ddc5bb60c069d12","slug":"work-uprooting-substandard-asphalt-started-road-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-121600-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: देवीसूना-गराली सड़क पर घटिया डामर उखाड़ने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: देवीसूना-गराली सड़क पर घटिया डामर उखाड़ने का काम शुरू
Wed, 18 Dec 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आखिरकार कम गुणवत्ता के डामरीकरण के खिलाफ वनराजियों का आंदोलन सफल रहा है। देवीसूना-गराली सड़क पर घटिया डामर उखाड़ने का काम शुरू हुआ है। उम्मीद है अब इस सड़क पर डामरीकरण की गुणवत्ता सुधरेगी और आवाजाही सुगम होगी।
वनराजियों के गांवों को जोड़ने के लिए बनी 27 किमी देवीसूना-गराली सड़क पर बीते दिनों डामरीकरण शुरू हुआ। गुणवत्ता सही नहीं होने पर डामर एक सप्ताह के भीतर ही उखड़ने लगा तो जागरूक वनराजियों ने आंदोलन कर गुणवत्ता में सुधार की मांग की।
आंदोलन के बाद हरकत में आए प्रशासन ने मौके पर जांच की तो वनराजियों की बात सही निकली। तब प्रशासन ने सड़क पर दोबारा डामरीकरण के निर्देश जारी किए। निर्देश जारी होते ही सड़क से घटिया डामर उखाड़ने का काम शुरू हुआ है। जल्द ही इस पर दोबारा डामरीकरण होगा इससे वनराजियों के चेहरे पर खुशी है। संवाद
विज्ञापन
फोटो-18 पीटीएच 18 पी-देवीसूना-कूटा गराली सड़क पर डामर हटाते मजदूर। संवाद