{"_id":"5ee0d6fb8ebc3e42d214be98","slug":"work-related-ultrasound-will-be-held-on-first-third-and-fourth-sunday-in-pithoragarh-womens-hospital14","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात : पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में पहले, तीसरे और चौथे रविवार को होंगे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात : पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में पहले, तीसरे और चौथे रविवार को होंगे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी डा.सौरभ गहरवार रविवार को अल्ट्रासाउंड करेंगे। उन्होंने बताया कि हर माह के पहले, तीसरे और चौथे रविवार को जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर लगाया जाएगा। दूसरे रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट जाकर अल्ट्रासाउंड करेंगे। आईएएस डा.सौरभ गहरवार इससे पूर्व गंगोलीहाट के संयुक्त मजिस्ट्रेट थे। ग्रामीण महिलाओं की समस्या को देखते हुए उन्होंने अनुमति लेकर नियमित अल्ट्रासाउंड किए। इससे गंगोलीहाट और बेड़ीनाग तहसीलों की गर्भवती महिलाओं को 100 किमी दूर जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ा। पदोन्नत होकर जिला मुख्यालय आने के बाद वह जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। स्थानांतरित होने के दौरान उन्होंने गंगोलीहाट में भी अल्ट्रासाउंड करने का आश्वासन दिया था। अब माह के दूसरे रविवार को डा.गहरवार गंगोलीहाट जाएंगे। सीडीओ डा.गहरवार ने बताया कि रविवार को प्रशासनिक कामकाज में व्यस्त होने की स्थिति में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
---::: दूरदराज गांवों से आई महिलाएं निराश होकर लौटीं :: पिथौरागढ़। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। जानकारी नहीं होने से दूर दराज से आई कईं महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए प्राइवेट अस्पतालों का पता पूछती रहीं। अधिकांश महिलाओं को निराश होकर घर लौटना पड़ा।
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। इससे पूर्व चंपावत से डा.एलएम रखोलिया हर बुधवार को अल्ट्रासाउंड करने के लिए पिथौरागढ़ आते थे। लॉकडाउन के बाद उनके नहीं आने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। बुधवार को अल्ट्रासाउंड की उम्मीद लेकर कई महिलाएं पिथौरागढ़ आई थीं। अलट्रासाउंड नहीं होने से निराशा हुई। बड़ाबे की गीता देवी और डीडीहाट की प्रेमा का कहना है कि पहले सप्ताह में एक दिन अल्ट्रासाउंड शिविर लगाया जाता था। जिससे गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलती थी। फोटो विवरण-10पीटीएच09 पी- पिथौरागढ़ में महिलाएं अल्ट्रासाउण्ड शिविर लगाने के लिए महिलाएं भटकती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन