{"_id":"65492228f53492adee0b82eb","slug":"work-boycott-of-teachers-in-214-schools-of-the-district-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-6658-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिले के 214 स्कूलों में शिक्षकों का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिले के 214 स्कूलों में शिक्षकों का कार्य बहिष्कार
Mon, 06 Nov 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
सौरभ चंद। संवाद
पिथौरागढ़। पदोन्नति सहित कई अन्य मांगों को लेकर जिले भर में शिक्षक एक घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को एक घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहे शिक्षकों ने कहा कि वह लंबे समय से एलटी से प्रवक्ता के पदों पर पदोन्नति करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वेतन विसंगति, प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध कर रहे हैं।
यात्रा अवकाश देने, अंतर मंडलीय स्थानांतरण और पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांगें प्रमुख हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कनालीछीना विकासखंड के जीआईसी सिंगाली में भी शिक्षकों ने एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन
शिक्षक संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने सरकार से शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए निराकरण करने की मांग की है। इस मौके पर नीरज पंत, गोविंद खड़ायत, दीपा पुनेठा, ज्योति वर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
फोटो विवरण-06पीटीएच 21पी- कनालीछीना विकासखंड के जीआईसी सिंगाली में एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
15 नवंबर से आंदोलन करेगा मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन
पिथौरागढ़। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन पदोन्नति में शिथलीकरण नहीं देने से नाराज हैं। उन्होंने 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दी है। मंडलीय महामंत्री सौरभ चंद ने कहा कि एक वर्ष बाद भी उन्हें गुमराह किया जा रहा है। कहा कि मांगों को लेकर 15 नवंबर 2023 से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने 42 विभागों के मंडलीय जनपदीय पदाधिकारियों और सदस्यों से आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। संवाद