{"_id":"683b3c1948f022573c0cf6db","slug":"women-took-steps-towards-self-reliance-from-pickle-business-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-128517-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महिलाओं ने अचार कारोबार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महिलाओं ने अचार कारोबार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
Sat, 31 May 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 31 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं की ओर से तैयार अचार। संवाद
पिथौरागढ़। झूलाघाट क्षेत्र की 38 महिलाओं ने। समूह का गठन कर अचार का कारोबार शुरू किया। मेहनत रंग लाई है और महिलाएं 33 हजार छमाही आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ा रहीं हैं।
त्रिपुरा सुंदरी स्वायत्त सहकारिता आजीविका संघ महिलाओं ने अचार का व्यवसाय शुरू करने के लिए ग्रोमोत्थान से दो लाख रुपये का ऋण लिया। महिलाओं ने पारंपरिक ज्ञान और स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर आम और कटहल का अचार बनाना शुरू किया। इनकी मेहनत सफल रही और सीजन के मुताबिक छह क्विंटल अचार तैयार किया, इसकी लागत 63 हजार रुपये आई। महिलाओं ने सात क्विंटल अचार की स्थानीय बाजार में ब्रिकी कर 96 हजार रुपये की आमदनी की। इस व्यवसाय से महिलाओं ने सभी खर्चों के बाद 33 हजार रुपये की बचत की।
अचार की मार्केटिंग और पैकेजिंग में ग्रामोत्थान सहायता कर रहा है। स्वरोजगार शुरू करने वाली महिलाएं अपने लघु व्यवसाय को और अधिक विकसित करना चाहती हैं। महिलाओं ने कहा कि अगर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हों और सहयोग मिले तो वह किसी भी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा होता है। संवाद
विज्ञापन
-- -इनसेट-
अचार को ब्रांड के रूप में स्थापित करने का है उद्देश्य
समूह की महिलाओं का उद्देश्य अचार को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करना है। इससे स्थानीय उत्पाद को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। ग्रामोत्थान इस पहल में प्रशिक्षण और सहयोग के लिए विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों से संपर्क कर रहा है। संवाद