फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   women surrounded SP office in pithoragarh

Pithoragarh News: महिलाओं ने घेरा एसपी दफ्तर...धरना दिया, चोरी के मामले में महिला को पीटने पर भड़की

Wed, 30 Oct 2024 07:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Oct 2024 07:14 PM IST
सार

चोरी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाई गई महिला को पीटने पर आक्रोशित महिलाओं ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया और धरना भी दिया। उन्होंने एसपी का घेराव करते हुए महिला को पीटने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की।

विज्ञापन
women surrounded SP office in pithoragarh
महिलाओं ने घेरा एसपी दफ्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बजेटी में हुई चोरी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाई गई महिला को पीटने पर आक्रोशित महिलाओं ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया और धरना भी दिया। उन्होंने एसपी का घेराव करते हुए महिला को पीटने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने पुलिस पर जबरन महिला को फंसाने का आरोप लगाया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों मोहन सिंह सेलाल के घर से नकदी सहित सोने के आभूषण चोरी हुए थे। स्थानीय महिला उनके घर में काम करती है। घर के भीतर प्रवेश पर उसे मनाही है। वहीं मामले में तहरीर देने के बाद महिला पर शक जताते हुए उसके घर में नकदी और आभूषणों की खोजबीन की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर भी महिला को पुलिस जबरन पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई और उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि महिला को पीटने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित कर मामले की गंभीरता से जांच नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगी। धरना देने वालों में दीपा देवी, शांति देवी, हेमा देवी, रूपा देवी, ज्योति देवी, जीवंती, कोमल, सपना, मोनिका, सरिता, संध्या, नीरू देवी, तारा देवी आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा नेता विरेंद्र बोरा भी पहुंचे एसपी कार्यालय
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोरा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सीओ परवेज अली के साथ मामले को लेकर चर्चा की। बोरा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषियों को छोड़ा नहीं जाना चाहिए लेकिन निर्दोष को जबरन फंसाना भी गलत है। महिला से मारपीट नहीं होनी चाहिए थी।

 

जिला अस्पताल में भर्ती है महिला
बजेटी की महिलाओं ने कहा कि पुलिस ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। उसके हाथ और पैरों में चोट के निशान हैं। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। कहा कि मित्र पुलिस का यह बर्ताव सोचनीय है। ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

बजेटी के एक घर में चोरी की तहरीर मिलने पर संदेह के आधार पर महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। महिला के साथ मारपीट में उसके चोटिल होने की जानकारी मिली है। यदि महिला के साथ गलत हुआ है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। मामले की निष्पक्ष जांच होगी।
- रेखा यादव, एसपी, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed