{"_id":"5aabfdaf4f1c1bbf758b5c0a","slug":"women-s-conclave-on-demonstration","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लगातार हो रही दूषित पानी की सप्लाई को लेकर शुक्रवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आईं। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम सी रविशंकर को ज्ञापन सौंपकर जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पद्मा बिष्ट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचीं महिलाओं ने सीवरयुक्त पानी की सप्लाई के विरोध में नारेबाजी की। डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जल संस्थान शहर के लोगों को दूषित पानी पिलाकर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
कई महीने से शहर में सीवरयुक्त पानी की सप्लाई हो रही है, इसके लिए जिम्मेदार जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन में योगिता बिष्ट, पुष्पा शर्मा, सावित्री बिष्ट, राजेश्वरी धामी, रेनू पाठक, सविता कोहली, पुष्पा जोशी, प्रभा सक्सेना आदि शामिल थीं।
विज्ञापन