फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women reached the palace with unclaimed animals

महिलाओं ने आवारा पशुओं को लेकर पालिका के आगे किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women reached the palace with unclaimed animals
पिथौरागढ़ नगरपालिका के आगे लावारिश जानवरों को लेकर प्रदर्शन करती पुनेड़ी की महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पुनेड़ी गांव की महिलाएं लावारिस पशुओं को साथ लेकर पालिका पहुंचीं। यहां पालिका और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लावारिस पशु उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। पालिका और प्रशासन लावारिस जानवरों से मुक्ती नहीं दिला पा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को उप प्रधान सूरज रावत के नेतृत्व में पुनेड़ी गांव की महिलाएं लावारिस जानवर लेकर तीन किमी दूर नगर पालिका पहुंचीं। यहां उन्होंने पालिका के खिलाफ नारे लगाए। महिलाओं ने कहा कि पुनेड़ी गांव में सब्जी का उत्पादन बहुतायत में होता है। पिछले कुछ दिनों से लावारिस जानवर उनकी खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन और पालिका लावारिस जानवरों को छोड़ने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लावारिस जानवरों के कारण क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रदर्शन करने वालों में बिक्रम कुमार, अनिल रावत, पूरन रावत, दीपक रावत, बबीता देवी, भागीरथी, देवी, ममता, सुनीता पुनेड़ा, बिमला रावत, बिमला देवी, सुनीता देवी, कल्पना भट्ट, रेखा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed