{"_id":"5d8273908ebc3e014f25d95a","slug":"women-gathered-day-before-for-ultrasound-pithoragarh-news-hld35720072","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड को एक दिन पहले ही पहुंच रही हैं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड को एक दिन पहले ही पहुंच रही हैं महिलाएं
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड के लिए जिला महिला अस्पताल में पहुंची महिलाएं। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए दूरदराज की गर्भवती महिलाएं और मरीज एक दिन पहले ही जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। बुधवार को अस्पताल में 170 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए।
महिला अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। लोहाघाट सीएचसी से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया अस्पताल पहुंच अल्ट्रासाउंड करते हैं। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दूरदराज से महिलाएं अपने तीमारदारों के साथ एक दिन पूर्व ही जिला मुख्यालय में परिचितों के यहां या फिर होटलों में रहने को विवश हैं। महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए विभिन्न संगठन लंबे समय से अस्पताल में नियमित रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती किए जाने की मांग करते आ रहे हैं।
बावजूद इसके शासन स्तर पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके चलते गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह आठ बजे से ही महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए पर्ची लगाने के लिए लाइन में खड़ी हो गईं। भागीचौरा की मनीषा, डीडीहाट की कुसुम और गीता ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि डीडीहाट अस्पताल में ही सुविधा होती तो वे यहां आने को विवश नहीं होती। अल्ट्रासाउंड के लिए नगर क्षेत्र, मुनस्यारी, धारचूला के साथ ही गंगोलीहाट और एक महिला चम्पावत से भी पहुंची थी। डॉ. रखोलिया प्रात: साढ़े आठ बजे अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि 170 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए।