{"_id":"59e0f03e4f1c1bd8538b729d","slug":"women-did-not-get-any-cooking-gas","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोईगैस नहीं मिलने पर महिलाओं ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोईगैस नहीं मिलने पर महिलाओं ने जाम लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में रसोईगैस न मिलने पर जाम लगाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में रसोई गैस का संकट गंभीर हो गया है। लोगों के एक माह से अधिक समय से चक्कर काटने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को महिलाओं ने नया बाजार में जाम लगा दिया और बेड़ीनाग-गंगोलीहाट सड़क पर एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही रोक दी।
विज्ञापन
रसोईगैस सिलेंडर लेने के लिए शुक्रवार को भारी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाए। इससे आक्रोशित महिलाओं ने जाम लगा दिया। महिलाओं एवं उपभोक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस पहुंची। गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने पुलिस के पहरे में सिलेंडरों का वितरण किया।
विज्ञापन
बताया गया कि कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के दो सप्ताह बाद भी रसोईगैस नहीं मिल पा रही है। गैस एजेंसी के अधिकारी यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि सप्लाई कब सामान्य होगी। गैस एजेंसी के प्रबंधक हेम पंत का कहना है कि प्लांट से ही कम सप्लाई मिल रही है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में अभी 2000 सिलेंडरों का बैकलॉग
पिथौरागढ़। जिले में अभी रसोईगैस की सप्लाई सामान्य नहीं हो पाई है। अकेले पिथौरागढ़ नगर में दो हजार सिलेंडरों का बैकलॉग बना हुआ है। यह बात अलग है कि व्यावसायिक सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में आ गए हैं और होटलों में दिक्कत नहीं होगी। शुक्रवार को तीन ट्रक रसोईगैस यहां पहुंची। जिले के ग्रामीण इलाकों में संकट बना हुआ है। गैस एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि प्लांट से घरेलू सिलेंडर की सप्लाई अभी सामान्य नहीं हो पाई है। इस कारण बैकलॉग बना हुआ है। गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने बताया कि दिवाली के त्योहार के समय सप्लाई को सामान्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे। यदि पिथौरागढ़ नगर को पांच ट्रक रसोईगैस के रोज मिलने लग जाएं तो स्थिति सामान्य हो जाएगी। उधर, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल, मुवानी आदि इलाकों में रसोईगैस का संकट बना हुआ है। हल्दूचौड़ प्लांट से पर्याप्त मात्रा में सप्लाई न होने से पिछले तीन महीने से पूरे जिले की व्यवस्था पर असर पड़ा है।