फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman lost her life due to lack of timely treatment

सड़क और स्वास्थ व्यवस्थाओं की कमी से फिर चली गई एक महिला की जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Woman lost her life due to lack of timely treatment
बसंती देवी फाइल फोटो - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई कनार गांव की एक और महिला ने समय पर इलाज नहीं मिलने से दम तोड़ दिया। गांव में सड़क सुविधा न होने से ग्रामीण उसे 15 किमी दूर बरम तक डोली में लाए। इसमें चार घंटे लग गए और समय पर उपचार नहीं मिलने से महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। एक तरफ सरकार राज्य में विकास के दावे करती है दूसरी तरफ देखें तो स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधा तक वह राज्य के गांवों में नहीं पहुंचा सकी है।
विज्ञापन

कनार गांव निवासी बसंती देवी (45) पत्नी चंद्र सिंह शनिवार को दिन में घास काट रही थी। इसी दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल और सड़क नहीं होने से घायल बसंती देवी को गांव के लोग डोली में 15 किलोमीटर पैदल बरम तक लाए। इस दौरान उबड़ खाबड़ रास्तों पर चार घंटे से अधिक का समय लग गया। उपचार मिलने में देरी के कारण बसंती देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। रात में ही ग्रामीण महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय लाए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मेतली की जिला पंचायत सदस्य गंगोत्री दताल ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतका के परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि कनार क्षेत्र में अभी तक स्वास्थ्य की कोई सुविधा नहीं है। सड़क न होने से बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को डोली में बिठाकर 15 किमी दूर बरम लाना पड़ता है। गंभीर रूप से बीमार लोग रास्ते पर ही दम तोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सड़क और स्वास्थ्य केंद्र की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed