{"_id":"6248971c44d7056da707a21a","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-boulder-while-extinguishing-forest-fire-pithoragarh-news-hld458259957","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग बुझाने के दौरान बोल्डर की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग बुझाने के दौरान बोल्डर की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
खिमली देवी(फाइल)
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के माइग्रेशन गांव गर्ब्यांग के छिंदू तोक के जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान एक महिला पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय बूंदी गांव में महिला ने दम तोड़ दिया। हालांकि, जिला प्रशासन ने महिला को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए हेली सेवा की व्यवस्था कर ली थी।
शनिवार को गर्ब्यांग गांव के छंदू तोक निवासी खिमली देवी (65) पत्नी स्व. दली सिंह छंदू तोक के जंगल में आग बुझा रही थी। अचानक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें छियालेख पहुंचाया। यहां आईटीबीपी और एसएसबी ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें धारचूला भेजा। जिला प्रशासन ने हादसे की सूचना मिलते ही महिला को हेली से हायर सेंटर पहुंचाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन महिला ने बूंदी गांव में दम तोड़ दिया।
डीएम पिथौरागढ़ डॉ. आशीष चौहान ने घटना को हृदय विदारक बताया। गर्ब्यांग निवासी कृष्णा गर्ब्याल ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वन रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि जंगल में लगी आग बुझाने के लिए टीम मौके पर भेज दी गई है।