फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Without rain, the mountain's cracks

बिना बारिश के दरक गया पहाड़

Sat, 10 Sep 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Sat, 10 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Without rain, the mountain's cracks
पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे में गुड़ौली के पास फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर शनिवार सुबह गुड़ौली के पास बिना बारिश के भारी मलबा गिरने से इस रोड पर दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। पिथौरागढ़ से डीडीहाट, अस्कोट, जौलजीबी, भागीचौरा समेत कई स्थानों को जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को इस कारण दो घंटे तक गुड़ौली में ही इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


बताया गया कि सुबह करीब नौ बजे गुड़ौली के पास उस समय पहाड़ी दरक गई, जब सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूर इस स्थान पर सड़क चौड़ीकरण का काम कर रहे थे। मलबा आने से मजदूरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इधर-उधर भागकर जान बचाई। बाद में बीआरओ ने मलबा हटाने के लिए दो तरफ से जेसीबी लगाई। करीब दो घंटे बाद 11 बजे इस रोड पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी। सड़क बंद होने से मदकोट, मुनस्यारी, जौलजीबी, धारचूला, भागीचौरा, डीडीहाट, अस्कोट, नारायणनगर समेत कई इलाकों से पिथौरागढ़ को जा रहे वाहन भी गुड़ौली में ही फंसे रह गए।
विज्ञापन


बीआरओ के सहायक साइड विशन सिंह पिंगल ने बताया कि इस समय सड़क के किनारे की जमीन कमजोर हुई है। चौड़ीकरण के समय उसके दरकने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ स्थानों पर इसी तरह का खतरा बना है, लेकिन बीआरओ तेजी से सड़क सुधारीकरण के काम को तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के सीजन में 20 बार बंद हुई पिथौरागढ़-तवाघाट रोड
बारिश के सीजन में पिथौरागढ़-तवाघाट रोड कम से कम 20 बार बंद हुई। गुड़ौली, बंदरलीमा, लखनपुर, बगड़ीहाट, पिनौड़ीगाड़ में लगातार मलबा गिरने से कई बार यातायात बंद हुआ। बीआरओ इस समय पिथौरागढ़ से तवाघाट तक की सड़क के चौड़ीकरण का काम कर रहा है। इस कारण अक्सर यह समस्या आ रही है।


मुनस्यारी-धामीकुड़ा मार्ग तीन माह से बंद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी-धामीकुड़ा सड़क चार स्थानों पर मलबा पटने से पिछले 93 दिनों से बंद पड़ा है। लोगों का आरोप है कि लोनिवि ने बंद सड़क खोलने के बजाए जेसीबी को एक ठेकेदार के काम में लगा दिया है। लोनिवि की कार्यशैली से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन की धमकी दी है। इलाके में अब भी चुलकोट मार्ग, बजेता मार्ग बंद पड़े हैं। ग्राम प्रधान शांति देवी ने कहा कि लोनिवि के अधिकारियों की मनमानी से धामीकुड़ा के लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक ठेकेदार के काम में लगाई गई जेसीबी को तत्काल हटाने और इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। लोनिवि के अधिकारियों के पास इसका कोई जवाब नहीं है। अलबत्ता लोनिवि के ईई पीसी जोशी ने कहा कि धामीकुड़ा सड़क खोलने के लिए जल्दी काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed