{"_id":"65720061ec004d5207012e1b","slug":"winter-gunji-police-station-situated-at-an-altitude-of-10500-feet-closed-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-7711-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकाल : 10,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी थाना किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतकाल : 10,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी थाना किया बंद
Thu, 07 Dec 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शीतकाल को देखते हुए पिथौरागढ़ में 10,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में खोला गया थाना बंद कर दिया गया है। सीमांत के गांव शीतकाल में माइग्रेशन के दौरान खाली हो जाते हैं। आपातकाल की स्थिति में पांगला थाने से वहां पुलिस भेजी जाएगी।
शीतकाल में उच्च हिमालयी क्षेत्रों से लोग मवेशियों के साथ प्रवास पर निचले क्षेत्रों पर आ जाते हैं। यहां शीतकाल में कुछ ही लोग रहते हैं। शीतकाल में बर्फबारी को देखते हुए पुलिस ने छह माह के लिए थाने को बंद कर दिया है लेकिन समय-समय पर पुलिस की टीम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाती रहेगी। वर्तमान में उच्च हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। वहां कुछ ग्रामीणों के अलावा सीमा सुरक्षा में लगे जवान ही कार्यरत हैं।
ठंड बढ़ने से सड़क निर्माण कार्य भी प्रभावित
पिथौरागढ़। ठंड बढ़ने से सड़क निर्माण का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बीआरओ काम तो कर रहा है लेकिन ठंड बढ़ने के कारण उस गति से कार्य नहीं हो पा रहा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए बीआरओ ने फिलहाल निचले स्थानों पर सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। संवाद