{"_id":"572a2ad24f1c1baa1d5cd526","slug":"will-rain-again-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर से होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर से होगी बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
Updated Wed, 04 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय एवं आसपास के इलाकों में मंगलवार रात और बुधवार सुबह हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। जिला मुख्यालय में 2.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सुबह आठ बजे रिमझिम बारिश थम गई और दिन में धूप निकल आई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को फिर से बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
ताजा बारिश से अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को यह 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। आसपास के इलाकों में कई दिनों से जमा धुंध तेज हवा और बारिश के साथ समाप्त हो गई है। पानी के स्रोत इतनी कम बारिश से रिचार्ज नहीं होते। मुनस्यारी, धारचूला, मदकोट समेत अन्य इलाकों में अच्छी बारिश से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय ने संकेत दिया है कि पांच मई को कुछ हिस्सों में बारिश होगी। इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मुनस्यारी में बुधवार को दोपहर बाद दो बजे से फिर तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मुनस्यारी में पिछले 24 घंटे में 10 एमएम बारिश रिकार्ड की है, जबकि धारचूला में बारिश की मात्रा 5 एमएम रही।
विज्ञापन
जिले के किसी जंगल में आग नहीं
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बताया कि बुधवार को जिले के किसी भी जंगल में आग की कोई घटना नहीं हुई, जिन जंगलों में आग लगी थी वह मंगलवार रात हुई बारिश के कारण बुझ गई है। डीएम ने बताया कि बारिश से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है। तापमान बढ़ने पर फिर से जंगलों में आग की संभावना बन सकती है। बुधवार को धुंध का असर समाप्त हो गया और दृश्यता का स्तर बढ़ गया है।