{"_id":"66688edf6a06995132051564","slug":"will-make-the-roads-of-parliamentary-constituency-double-lane-tamta-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-114277-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय क्षेत्र की सड़कों को बनाएंगे डबल लेन: टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसदीय क्षेत्र की सड़कों को बनाएंगे डबल लेन: टम्टा
Tue, 11 Jun 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली आवास में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को शुभकामनाएं देते भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी।
पिथौरागढ़। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से जीते अजय टम्टा ने सड़क परिवहन राज्यमंत्री का पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
पिथौरागढ़ से नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में गए भाजपा के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा को उनके आवास पर जाकर बधाई दी। मंत्री टम्टा ने कहा कि संसदीय क्षेत्र की सड़कों को डबल लेन बनाया जाएगा। इससे यहां आने वाले पर्यटकों और अन्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र और यहां के पर्यटन स्थलों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जो सड़क योजनाएं पहले से चल रही हैं उन्हें तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी वह मंत्रालय की योजनाओं की समग्र जानकारी ले रहे हैं। संवाद