{"_id":"59da58424f1c1bf4688b4b4d","slug":"will-include-dashi-thathal-festival-in-the-grant-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशाईथल महोत्सव को अनुदान सूची में शामिल करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशाईथल महोत्सव को अनुदान सूची में शामिल करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
दशाईथल महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशाईथल महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची है। रविवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने महोत्सव में शिरकत की। मंत्री ने कहा कि सरकार दशाईथल महोत्सव को अनुदान सूची में शामिल करेगी। महोत्सव के लिए शासन से धन आवंटित कराया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा राज्य की संस्कृति के उत्थान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। लोक संस्कृति से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। 60 साल से अधिक उम्र के लोक कलाकारों के लिए योजना तैयार की जा रही है। बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रदेश के 13800 युवकों को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जाएगा, ताकि वह लोग अपना निजी व्यवसाय शुरू कर सकें। हुनरमंद युवाओं को बगैर जमानती के 5 लाख तक का ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन
महोत्सव में कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कई सांस्कृतिक दलों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पूर्व प्रमुख ललित पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र महरा, हिलवैली स्कूल के प्रबंधक पूरन सिंह महरा, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश बोरा, ग्राम प्रधान गिरीश जोशी आदि मौजूद थे। आयोजन समिति के संयोजक आदित्य महरा ने सभी का आभार जताया। संचालन कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने किया।
विज्ञापन