फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Will have to wait for college in Kanalichina

कनालीछीना में महाविद्यालय के लिए करना होगा इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Will have to wait for college in Kanalichina
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के लिए इंतजार करना होगा। पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी ने इस सत्र से महाविद्यालय का संचालन पांच विषयों के साथ होने की जानकारी दी थी लेकिन मामला शासन स्तर पर लंबित होने से इस सत्र से महाविद्यालय संचालित होना मुश्किल है।
विज्ञापन

कनालीछीना में जून-जुलाई में महाविद्यालय संचालन की उम्मीद थी। शुरुआत दौर में जीआईसी भवन के कक्षों में महाविद्यालय संचालन की तैयारी भी हो गई थी। पहले चरण में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र विषय की पढ़ाई शुरू होनी थी।
विज्ञापन

इसके बाद धीरे-धीरे यहां पर अन्य विषय शुरू किए जाने थे लेकिन अब तक महाविद्यालय संचालन की कोई जानकारी नहीं है जबकि मिताड़ीगांव में महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए भूमि का चयन भी कर लिया गया। मिताड़ीगांव के लोगों ने महाविद्यालय निर्माण के लिए 250 नाली भूमि देने की भी पहल की थी। क्षेत्र का निरीक्षण कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कोट-
कनालीछीना में महाविद्यालय खोलने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। शासन स्तर पर मामला लंबित है। महाविद्यालय खोलने के लिए शासन स्तर से ही कार्रवाई होनी है। -एसके शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed