फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Will generate 12 MW of power in Tankul

तांकुल में पैदा होगी 12 मेगावाट बिजली

Sat, 21 May 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Will generate 12 MW of power in Tankul
बिजली - फोटो : अमर उजाला

धारचूला तहसील के तांकुल में 12 मेगावाट की बिजली परियोजना का काम जल्दी शुरू होने वाला है। आईआईटी रुड़की ने परियोजना की डीपीआर तैयार कर ली है। परियोजना में करीब 11 अरब रुपये का खर्च आएगा। इससे पहले परियोजना के लिए जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तांकुल में चार-चार मेगावाट की तीन टरबाइन स्थापित होंगी।

विज्ञापन


लघु जल विद्युत निगम के उपमहाप्रबंधक जीएस बुदियाल और सहायक अभियंता उमेश जोशी ने बताया कि तांकुल परियोजना को सिमखोला नदी में बनाया जाएगा। इस नदी में हर मौसम में पर्याप्त पानी रहता है। जमीन के हस्तांतरण की कार्रवाई पूरी होते ही परियोजना के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना से उत्पादित बिजली को धारचूला तहसील के गांवों को देने के बाद ग्रिड को दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि धारचूला क्षेत्र में लघु जल विद्युत निगम की यह सबसे बड़ी परियोजना है। इसका फायदा कई गांवों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना निर्माण के लिए लघु जल विद्युत निगम ने अपने स्तर से पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में पूरी होगी सुरिंगगाड़ परियोजना
पिथौरागढ़। मुनस्यारी की सुरिंगगाड़ परियोजना फेज 2 का काम दिसंबर 2017 में पूरा हो जाएगा। इस समय परियोजना के निर्माण का काम चल रहा है। पांच मेगावाट की इस परियोजना में 2.5 मेगावाट के दो टरबाइन लगाए जा रहे हैं। उपमहाप्रबंधक जीएस बुदियाल ने बताया कि सुरिंगगाड़ परियोजना में करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सुरिंगगाड़ से उत्पादित बिजली मुनस्यारी के गांवों को दी जाएगी।


मसमोली, मालासीमा में 7 दिन से बिजली नहीं
थल (पिथौरागढ़)। थल के मसमोली और मालासीमा ट्रांसफार्मर फुंकने से 15 मई से बिजली नहीं है। ग्राम प्रधान पुष्कर राम, मुकेश जोशी, हरीश चंद्र जोशी, देवकीनंदन जोशी, हीरा बल्लभ जोशी, प्रेम सिंह, आनंद सिंह, मनोज गिरी, मोहन चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इन लोगों ने तीन दिन के भीतर ट्रांसफार्मर न बदलने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed