फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Will fight together with Corona, follow the rules and study

कोरोना से मिलकर लड़ेंगे, नियमों का पालन कर पढ़ेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Will fight together with Corona, follow the rules and study
पिथौरागढ़ एसडीएस में हाथों को सैनिटाइज कराती शिक्षिका। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में मंगलवार को खुले 215 शासकीय स्कूलों में पहले दिन 38 फीसदी छात्र संख्या रही। सीईओ ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। सभी स्कूलों में कोविड नियमों का पालन किया गया। कई स्कूलों में बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। छात्र-छात्राओं का कहना है कि कोरोना के खिलाफ सबको एकजुट होकर लड़ना होगा। इसके लिए मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन करना अति आवश्यक है। कोरोना के चलते अब और ज्यादा समय तक पढ़ाई को बाधित नहीं रखा जा सकता है।
विज्ञापन

जनपद में संचालित 215 शासकीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के बाद खुल गए हैं। स्कूल पहुंचने पर बच्चों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। कक्षाओं में सामाजिक दूरी का पालन किया। पहले दिन में कक्षा 10 से 12 तक शिक्षण कार्य हुआ। इसमें 16403 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 6233 उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना ने विकासखंड मूनाकोट के जीआईसी बड़ाबे, जीआईसी पत्थरखानी, आठगांवशिलिंग, विण के जीजीआईसी, एंचोली का औचक निरीक्षण किया गया। जीआईसी बड़ाबे में कक्षा 10 से 12 तक 114 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 52, जीआईसी पत्थरखानी 82 में से एक, जीआईसी आठगांवशिलिंग में 98 में से 47, जीजीआईसी एंचोली एंचोली में 103 छात्राओं में से 29 छात्राएं विद्यालय में उपस्थित मिलीं। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 32 प्रतिशत रही। सीईओ ने शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क कर विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जीआईसी बड़ाबे का पुराना भवन, जीआईसी आठगांवशिलिंग में पुराने भवन के दो कक्षा-कक्षों के ध्वस्तीकरण के लिए प्रस्ताव प्रेषित किये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान शिक्षा विभाग के अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल फिर से खुलने पर अच्छा लग रहा है। हमें आज वैक्सीन भी लगाई गई, जो अच्छी बात है। अब हम भी कोरोना की लड़ाई में शामिल हो गए हैं। - गीता चौहान, छात्रा

कोरोना महामारी के चलते हमारी पढ़ाई पर काफी असर पड़ा है। उम्मीद है अब टीकाकरण के बाद हमें कोरोना संक्रमण नहीं होगा। - अनामिका, छात्रा
शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यालय में प्रथम दिन अच्छा लग रहा है। डर था कोरोना के कारण फिर से लॉकडाउन न लगे। सामाजिक दूरी के तहत कक्षा में पढ़ाई की। -सूरज चंद, छात्र
स्कूल पहुंचने पर हमारा तापमान मापा गया। हाथों को सैनिटाइज किया गया। हमने अपने दोस्तों से भी सामाजिक दूरी के तहत ही बात की। -कन्हैया गुप्ता, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed