फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Will act on throwing garbage in Mahakali

महाकाली में कूड़ा फेंकने पर होगी कार्रवाई

Sun, 19 Apr 2015 11:12 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Apr 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Will act on throwing garbage in Mahakali
कस्बे के हर व्यापारी को अब अपनी दुकान के आगे कूड़ादान रखना होगा। कूड़ा महाकाली में फेंकने पर सख्त कार्रवाई होगी। कूड़ादान में एकत्र कूड़े को रात में एक स्थान पर जलाया जाएगा। इससे कस्बे और नदी में गंदगी नहीं होगी।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने यह अभियान चला रखा है। थाना प्रभारी रोहताश सागर के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने व्यापारियों और आम लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। सबसे पहले व्यापारियों से कहा गया है कि वह अपनी दुकान के आगे अनिवार्य रूप से कूड़ादान रखें। एकत्र कूड़े को रात के समय एक स्थान पर जला लें। नदी में कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी मकान मालिकों से कहा गया कि वह अपने किराएदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करा लें। यदि किसी लड़की का यूपी, दिल्ली, हरियाणा या अन्य राज्यों से शादी का रिश्ता आता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि कोई लड़की गलत हाथों में पड़ने से बच जाए।
विज्ञापन

अब साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अपने बैंक एकाउंट और एटीएम की गोपनीयता बनाए रखें। अभियान में उपनिरीक्षक पीसी मेलकानी, कास्टेबल विलास भट्ट, हरीश पुरी, बलवीर सिंह आदि थे। व्यापारियों ने पुलिस को पूरे सहयोग का वचन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed