{"_id":"57bc7dbd4f1c1b8e63d508c9","slug":"why-not-started-building-the-base-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यों शुरू नहीं हुआ बेस अस्पताल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यों शुरू नहीं हुआ बेस अस्पताल का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 23 Aug 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता प्रकाश पंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश पंत ने कहा कि पांच साल में पिथौरागढ़ बेस अस्पताल के निर्माण का काम क्यों शुरू नहीं हुआ, इसका जवाब स्थानीय विधायक को जनता को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक ने ढाई साल पहले एक पर्चा जारी कर कहा था कि चंडाक की विवादित भूमि को विधानसभा की आश्वासन समिति के माध्यम से रिजर्व फारेस्ट में बदलने का काम किया जाएगा, अब इस मामले में विधायक चुप क्यों हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में पंत ने कहा कि पिथौरागढ़ में ट्रामा सेंटर की घोषणा अब तक पूरी नहीं हुई। जिला अस्पताल में एंटी स्नैक वैक्सीन नहीं मिल रही है। इस क्षेत्र में 45 नए इंटर कॉलेज खोले गए थे, लेकिन किसी में भी शिक्षक नहीं हैं। जिस पानी के मुद्दे पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था उसकी हालत यह है कि आज अधिकांश मोहल्लों में तीसरे दिन पानी मिल रहा है। आंवलाघाट पेयजल योजना कब पूरी होगी कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
सीवर लाइन बिछाने का काम लटका है। स्पोर्ट्स कॉलेज की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। हवाईपट्टी से उड़ान शुरू करने के लिए सिर्फ कोरी घोषणाएं हुई। पंत ने नगरपालिका को निशाने पर लेते हुए कहा कि ए श्रेणी का दर्जा मिलने के बाद पालिका को कई मदों से पैसा मिल रहा है, लेकिन नगर में सिर्फ टायल्स बिछाकर धन खपाया जा रहा है।
विज्ञापन